हेलो फ्रेंड्स , आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ अरबी की सब्जी बनाने की विधि ( Arbi ki Sabji Recipe in Hindi ) शेयर कर रहे हैं | इसे आप बहुत आसानी से बिल्कुल होटल जैसी बना सकते हैं | यहा बहुत चटपटी और मसालेदार बनती है और इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है | बच्चे भी इस सब्जी को बड़े ही चाव के साथ खाते हैं | क्योंकि अरबी और दही का कॉम्बिनेशन बहुत बढ़िया है इसलिए आप इसे दही के साथ सर्व करें | कुछ लोग सोचते हैं कि होटल जैसी अरबी को घर पर बनाना बहुत ही मुश्किल होता है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है | हम जो मसाले सब्जी के अंदर इस्तेमाल करते हैं वही मसाले होटल में सब्जी के अंदर डाले जाते हैं परंतु उनका तरीका थोड़ा अलग होता है | अगर हम भी उन्हीं जैसा तरीका अपनाएंगे और सब्जी को थोड़ा टाइम देंगे तो सब्जी का कोई मुकाबला नहीं | तो चलिए अरबी की सब्जी बनाना शुरू करते हैं |
- अरबी की सब्जी कैसे बनती है - Arbi ki Sabji Kaise Banti Hai
- अरबी की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री - Arbi Recipe Ingridients
- अरबी की सब्जी बनाने की विधि - Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
- Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
- Arbi ki Sabji
- ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : टिंडे की सब्जी बनाने की विधि - Tinda Recipe in Hindi - Pranav Recipes
- ये भी पढ़े : बेड़मी पूरी बनाने की विधि — Bedmi Puri Recipe in Hindi
अरबी की सब्जी कैसे बनती है - Arbi ki Sabji Kaise Banti Hai
अरबी की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री - Arbi Recipe Ingridients
अरबी की सब्जी बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरूरत पड़ेगी |- अरबी 1 किलो
- काली मिर्च आधा चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- टमाटर 2
- लहसुन की कलियाँ 4
- साबुत सूखा धनिया 2 चम्मच
- अजवाइन आधा चम्मच
- तेल 4-5 चम्मच
- बारीक कटे हुए प्याज 2
- करी पत्ता 4-5
- हींग एक चौथाई चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- हल्दी आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर 1 चम्मच
अरबी की सब्जी बनाने की विधि - Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
इस सब्जी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले अरबी को छीलना पड़ेगा और सभी जानते हैं कि अरबी से हाथों में खुजली होने लगती है |इसलिए आप अपने हाथों पर पहले घी या तेल लगा ले ताकि हाथों में खुजली ना हो | घी या तेल लगाने से हाथों में खुजली नहीं होती है |
फिर आप अरबी को छील ले | फिर अरबी को छीलने के बाद हम इसे अच्छी तरह से धो लेंगे |
अगर हम अरबी को गीली ही कुक करने लगेंगे तो अरबी पानी छोड़ने लगेगी |
इसलिए हम एक साफ कपड़ा लेंगे और अरबी को धोने के बाद उस पर फैला देंगे |
इससे अरबी का पानी कपड़ा सोख लेगा | फिर हमें अरबी को 1 घंटे तक कपड़े पर रखना है |
अगर आपको जल्दी है तो आप कोई दूसरा कपड़ा अरबी के ऊपर रख दें | ताकि अरबी दोनों तरफ से ड्राई हो जाए |
जब अरबी ड्राई हो जाएगी तब हम अरबी को काट लेंगे |
आप अरबी को कोई भी शेप दे सकते हैं फ्रेंच फ्राइस वाली या फिर गोल | अरबी को थोड़ा मोटा ही रखें ज्यादा पतला ना काटे ताकि पकने के बाद अरबी टूटे ना |
अरबी को काटने के बाद हम एक पैन लेंगे और उसमें अजवाइन, जीरा, काली मिर्च और धनिया डाल देंगे |
हम इन सभी मसालों को थोड़ा रोस्ट कर लेंगे | पूरी तरह नहीं भूनना है बस इनकी खुशबू एक्टिव हो जाए उतना ही भूनना है |
Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
- वैसे तो हम इन सभी चीजों की जगह गरम मसाले का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन गरम मसाले से अरबी की सब्जी का स्वाद निखर कर नहीं हो पाता है इसलिए हम घर पर ही इन सभी मसालों को रोस्ट करके सब्जी के अंदर डालेंगे ताकि सब्जी का स्वाद लाजवाब आए
- बहुत से लोग हैं खाने में अजवाइन पसंद नहीं करते हैं | तो यह आपकी चॉइस है कि आप अजवाइन का इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं करना चाहते हैं |
- मसालों को भूनने के बाद फिर हम एक मिक्सी जार लेंगे और उसमे इन सभी मसालों को डाल देंगे |
- फिर हम मिक्सी ढक्कन लगाकर इन सभी मसालों को दरदरा पीस लेंगे |
- अब हम इस मसाले को एक प्लेट में निकाल लेंगे और इसी मिक्सी जार के अंदर लहसुन की कलियाँ और टमाटर डालकर उसका भी पेस्ट बना लेंगे |
- अब हम एक कड़ाही लेंगे और उसमे तेल डाल देंगे |
- फिर तेल के अंदर हम बारीक कटे हुए प्याज डाल देंगे |
- प्याज को हम सुनहरे होने तक पकाएंगे | प्याज को पूरी तरह नहीं भूनना है बस सुनहरा होने तक ही पकाना है |
- जब प्याज सुनहरा हो जाएगा तब हम इसमें हींग, करी पत्ता और लहसुन टमाटर वाला पेस्ट डाल देंगे |
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हम इसमें अरबी डाल देंगे |
- अरबी को जल्दी पकाने के लिए अब हम इसमें आधा चम्मच नमक डाल देंगे |
Arbi ki Sabji
- अरबी को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हम गैस की आंच को कम कर देंगे और अरबी की सब्जी को ढककर पकाएंगे |
- हमें इसे 12-13 मिनट तक ढक कर पकाना है |
- बीच-बीच में हम सब्जी को चेक करते रहेंगे और पलटते रहेंगे ताकि सब्जी अच्छी तरह से पक जाए और नीचे से जले नहीं | अभी तक हमने इसमें नमक, मिर्च नहीं डाला है |
- जब अरबी को पकते हुए 5-6 मिनट हो जाए तब हम गैस की आंच थोड़ी बड़ा देंगे ताकि अरबी की ऊपर की परत थोड़ी क्रिस्पी हो जाएगी |
- जब अरबी को पकते हुए जब 13 मिनट हो जाएंगे तब हम इसमें पिसा हुआ मसाला डाल देंगे |
- साथ ही हम इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और अमचूर डालकर मिक्स कर देंगे |
- अगर आपके पास अमचूर पाउडर नहीं है तो आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं |
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हम फिर से सब्जी के ऊपर ढक्कन रख देंगे और 3-4 मिनट तक और पका लेंगे ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से पक जाए |
- 3-4 मिनट बाद हम गैस को बंद कर देंगे और धनिया पत्ता डालकर इसे गार्निश करेंगे |
- अब हमारी अरबी की सब्जी बिल्कुल तैयार है |
- आप इसे पराठे, पूरी, रोटी के साथ किसी भी तरह से खा सकते है | यह बिलकुल रेस्टोरेंट जैसी बानी है |
- आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपनों को खिलाएं |
ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi
FAQ
Ques -1 : अरबी की सब्जी खाने से क्या लाभ है?
Ans : अरबी खाने के फायदे : ( Arbi Khane ke Fayde )
- मोटापे के लिए : मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में अरबी की सब्जी को शामिल कर सकते हैं |
- डायबिटीज के लिए |
- पाचन के लिए |
- इम्यूनिटी के लिए : कोरोना काल में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरुरी हैं |
- आँखों के लिए |
- मांसपेशियों के लिए |
Ques -2 : अरबी का दूसरा नाम क्या है?
Ans : अरबी को कई लोग अरवी भी कहते हैं | यह आसानी से बाजार में मिल जाती है, जिसे आप सभी खाते होंगे |
Ques -3 : अरबी में कितना प्रोटीन होता है?
Ans : 42 ग्राम कैलोरी है 100 ग्राम अरबी में जो आलू से भी अधिक है | इसके अलावा इसमें 5 ग्राम प्रोटीन , 3.7 ग्राम फाइबर, 648 मिलीग्राम पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरुरी पोषक तत्व होते हैं |
Ques -4 : अरबी को इंग्लिश में क्या कहते है?
Ans : अरबी को इंग्लिश में Taro Root / Arum Root कहते हैं |
Ques -5 : अरबी कितने दिन में तैयार हो जाती है?
Ans : इसकी उपज 150 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है | अरबी की फसल 130 से 140 दिन में पककर तैयार हो जाती है | कंदो को संपूर्ण पकने के बाद ही बाजार में भेजने और संग्रहित करने के लिए खोदना चाहिए |
आपको '' अरबी की सब्जी बनाने की विधि - Arbi ki Sabji Recipe in Hindi '' जानकारी केसी लगी या आप कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट करके बताये | अगर आपको यह लेख पसंद आया तो शेयर करना न भूले | इसी तरह की सुबह का नाश्ता , चावल , पनीर , बच्चो का खाना और बहुत कुछ आसान तरीको से बनाने से जुडी जानकारी पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे | जय श्री महाकाल 🙏🙏 श्री शिवाय नमस्तुभ्यं 🙏🙏