सादा पराठा ( Paratha Recipe in Hindi ) हो या कोई और पराठा हो हर घर में सुबह के नाश्ते में तो बनता ही है | वैसे तो पराठे की रेसिपी कई प्रकार की होती है जैसे कि गोबी का पराठा, पनीर का पराठा, मूली का पराठा आलू का पराठा इत्यादि होती है | आज मैं आपको सादा पराठा ( Paratha Recipe in Hindi ) पराठा बनाने की विधि गोलाकार या त्रिकोणाकार की रेसिपी के बारे में बताऊंगा |
जिससे आप भी अपने घर पर बिना किसी दिक्कत या परेशानी के रेसिपी को फॉलो कर के पराठो को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | तो आइए Simple Paratha Banane ki Vidhi ( सादा पराठा बनाने की विधि ) जानते हैं |
इस पर फिर से तेल लगाएं और फोल्ड करके त्रिकोण बना लीजिए |
Ans: क्योकि इसे बहुत सारे तेल या घी के साथ पकाया जाता है और इसका रस भरा जाता है | यह पचने में एक आसान भोजन नहीं होता है |
Ques -2 : पराठे में कितनी कैलोरी होती है?
Ans: एक सादा पंजाबी पराठा 126 कैलोरी देता है | जिसमे से प्रोटीन में 10 कैलोरी होती है, कार्बोहायड्रेट में 62 कैलोरी होती है और शेष कैलोरी वसा से होती है, जो 54 कैलोरी होती है | एक सादा पंजाबी पराठा 2,000 कैलोरी के एक मानक व्यस्क आहार की कुल दैनिक कैलोरी आवश्यकता का लगभग 6 प्रतिशत प्रदान करता है |
Ques -3 : पराठा कब खाना चाहिए?
जिससे आप भी अपने घर पर बिना किसी दिक्कत या परेशानी के रेसिपी को फॉलो कर के पराठो को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | तो आइए Simple Paratha Banane ki Vidhi ( सादा पराठा बनाने की विधि ) जानते हैं |
- पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री - Paratha Recipe Ingridients
- पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : अरबी की सब्जी बनाने की विधि - Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : टिंडे की सब्जी बनाने की विधि - Tinda Recipe in Hindi - Pranav Recipes
- ये भी पढ़े : बेड़मी पूरी बनाने की विधि — Bedmi Puri Recipe in Hindi
पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री - Paratha Recipe Ingridients
पराठा बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरूरत पड़ेगी |- 2 कप - गेहूं का आटा
- स्वादानुसार - नमक
- 3 से 4 बड़े चम्मच - तेल या घी ( पराठे सेकने के लिए )
- आटा गुथने के लिए - पानी
पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi
पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक पारात लीजिए फिर उसमें आटा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए |Mix करने के बाद उसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहिए और आटा गुंध लीजिए | आटे को चपाती के आटे की तरह अच्छी तरह से नरम व् चिकना गूँथ लीजिए |
आटे को अच्छी तरह से गुथने के बाद इसे 10 से 15 मिनट तक ढक दीजिए |
अब आटे की बराबर लोइयाँ बनाकर और फिर लोइयों को बेलने के लिए थोड़ा सुखा आटा ले लीजिए |
एक लोई को हाथ में रखकर हथेली से गोल करके थोड़ा-सा दबा ले, और उसे चकले पर रखकर उस पर सुखा आटा छिड़क कर बेलन से 5 से 6 सेंटीमीटर व्यास वाले गोलाकार में बेल लीजिए |
पराठे को ना ज्यादा मोटा और ना ज्यादा पतला बेले फिर बेलने के बाद इस पर तेल लगा ले, अब इसे ( एक तरफ से पकड़ कर दूसरी तरफ फोल्ड कर दे ) यानी अर्धगोलाकार बना लीजिए, जैसा कि आपको फोटो में दिख रहा है |
इस पर फिर से तेल लगाएं और फोल्ड करके त्रिकोण बना लीजिए |
अब चकले पर सुखा आटा छिड़ककर इसे बेल लीजिए |
तवे को गैस की मीडियम आंच पर रखकर गर्म होने के लिए रख दीजिए | जब तवा अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उस पर बेले पराठे को डाल दीजिए |
अब पराठे को दोनों साइड से 20 से 30 सेकंड तक पका लीजिए | अब पराठे को दोनों तरह बराबर तेल लगाने के बाद पकने दीजिए |
पराठे के दोनों तरफ हल्के-हल्के सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक पका लीजिए |
पकने के बाद पराठे को तवे से नीचे उतार कर थाली या प्लेट में रख लीजिए | सभी लोइयों की ऐसे ही पराठे बना कर तैयार कर लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए |
लीजिए बनकर तैयार है एकदम गरमा-गरम सादे पराठे इन्हें आप अपनी मनपसंद सब्जियां, दही या चाय के साथ परोस सकते हैं |
ये भी पढ़े : पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : अरबी की सब्जी बनाने की विधि - Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : टिंडे की सब्जी बनाने की विधि - Tinda Recipe in Hindi - Pranav Recipes
ये भी पढ़े : बेड़मी पूरी बनाने की विधि — Bedmi Puri Recipe in Hindi
FAQ
Ques -1 : क्या पराठा पचने में आसान है?Ans: क्योकि इसे बहुत सारे तेल या घी के साथ पकाया जाता है और इसका रस भरा जाता है | यह पचने में एक आसान भोजन नहीं होता है |
Ques -2 : पराठे में कितनी कैलोरी होती है?
Ans: एक सादा पंजाबी पराठा 126 कैलोरी देता है | जिसमे से प्रोटीन में 10 कैलोरी होती है, कार्बोहायड्रेट में 62 कैलोरी होती है और शेष कैलोरी वसा से होती है, जो 54 कैलोरी होती है | एक सादा पंजाबी पराठा 2,000 कैलोरी के एक मानक व्यस्क आहार की कुल दैनिक कैलोरी आवश्यकता का लगभग 6 प्रतिशत प्रदान करता है |
Ans: परांठे नाश्ते मैं खाने चाइये। अगर हम बात करे आलू के पराठे की तो वह सुबह के नाश्ते में ही खाना चाहिए क्योकि आलू के परांठे पचाने मैं काफी समय लेते है।
Ques -4 : पराठा को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Ans: पराठा को अंग्रेजी में a flat unleavened bread (अ फ्लैट उन्लेअवेनेद ब्रेड) कहते है |
Ques -5 : पराठा अच्छा है या बुरा?
Ans: अगर सही तरीके से बनाया जाए तो पराठे वास्तव में एक स्वस्थ व्यंजन हो सकते हैं । जेसा हमने आपको इस रेसिपी में बताया है आप बिलकुल वेसा ही बनाए तो पराठा बहुत अच्छा बनेगा |
आपको '' पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi '' जानकारी केसी लगी या आप कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट करके बताये | अगर आपको यह लेख पसंद आया तो शेयर करना न भूले | इसी तरह की सुबह का नाश्ता , चावल , पनीर , बच्चो का खाना और बहुत कुछ आसान तरीको से बनाने से जुडी जानकारी पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे | जय श्री महाकाल 🙏🙏 श्री शिवाय नमस्तुभ्यं 🙏🙏