हेलो फ्रेंड्स इस लेख में हम आपको (बेड़मी पूरी बनाने की विधि - Bedmi Puri Recipe in Hindi) बतायेंगे | वैसे पूरी खाना तो सभी को पसंद है, लेकिन हम बात करे बेड़मी पूरी की तो उसका टेस्ट तो बहुत ही बढ़िया होता हैं, लाजवाब होता हैं | पूरी के आटे में मूंग की दाल को डालकर बनाया जाता हैं | वैसे तो यदि हम आटे को गुँथ कर तैयार कर ले और उसमे मूंग की दाल की स्टफिंग बनाकर गुथे आटे में भरते हैं तो उसे कचौड़ी का नाम देते है लेकिन यह आटे के साथ दाल मसाले डालकर तैयार की जाती हैं कुछ जगह इसमें उड़द की दाल का भी प्रयोग किया जाता हैं इसे अधिकतर नाश्ते में बनाया जाता हैं |
- बेड़मी पूरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री – Bedmi Puri Recipe Ingridients
- बेड़मी पूरी बनाने की विधि – Bedmi Puri Recipe in Hindi
- बेड़मी पूरी परोसना - Serve Bedmi Puri
- स्पेशल टिप – Special Tip
- ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : अरबी की सब्जी बनाने की विधि - Arbi ki Sabji Recipe in Hindi
- ये भी पढ़े : टिंडे की सब्जी बनाने की विधि - Tinda Recipe in Hindi - Pranav Recipes
बेड़मी पूरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री – Bedmi Puri Recipe Ingridients
- 1 बाउल या 190 ग्राम - पीली मूंग दाल
- 1 बाउल या 90 ग्राम - गेहूं का आटा
- 1/2 बाउल या 90 ग्राम – सूजी
- 2 इंच का पीस - कटा हुआ अदरक
- 1 - कटी हुई हरी मिर्च
- स्वादानुसार - कटा हुआ हरा धनिया
- 3/4 tsp - सफेद नमक
- 1/2 tsp - लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 tsp - हल्दी पाउडर
- 1/2 tsp - सूखा धनिया पाउडर
- 4 tsp - तेल
- 1/2 tsp - गरम मसाला
बेड़मी पूरी बनाने की विधि – Bedmi Puri Recipe in Hindi
- 1 step - पीली मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर 3 घंटे के लिए रात भर के लिए भिगो दें।
- 2 step - इसके बाद पानी निकाल कर मिक्सर में इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें |
- 3 step - मूंग दाल के पेस्ट को बाउल में डालिये और इसमें गेहूं का आटा, सूजी (सूजी पूरी को और क्रिस्पी बनाने में मदद करती है), कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक, कटा हरा धनिया, सफेद नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सूखा धनिया पाउडर, गरम मसाला और तेल डालकर इसका सख्त आटा गूंथ लें।
- 4 step - अब आटे को 15 मिनट के लिए रेस्ट पर रख दीजिए |
- 5 step - इसके बाद चकले पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को चिकना कर लीजिए | आटे की लोई बना लें।
- 6 step - गैस पर एक पैन रखें और उसमें तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें |
- 7 step - अब बेलन को ग्रीस कर लें और आटे की लोईयां बेल लें |
- 8 step - जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए, तब इसमें पूरी डाल कर स्लो मीडियम आंच पर तलिए |
- 9 step - पूरी को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक दबा-दबा कर फ्राई करें |
- अब स्वादिष्ट बेड़मी पूरी की रेसिपी बनकर तैयार हैं |
बेड़मी पूरी परोसना - Serve Bedmi Puri
- आप इसे आलू की सब्जी, अचार और दही के साथ परोस सकते हैं |
- 1. क्या बेड़मी पूरी में मूंग दाल की जगह उड़द दाल का प्रयोग किया जा सकता हैं?
- 2 क्या बेड़मी पूरी के आटे में ऑयल का यूज करना जरूरी है?
- 3. क्या बेड़मी पूरी के लिए मूंग दाल को भिगोना जरूरी हैं?
स्पेशल टिप – Special Tip
1. आप मूंग दाल के साथ हरी मिर्च और अदरक को भी पीस सकते हैं |2. यदि आपको पूरी का आटा ढीला लगे तो आप उसमे थोड़ा आटा डालकर उसे टाइट कर ले जिससे बेड़मी पूरी बहुत आसानी से बन जाएगी |
3. आप बेड़मी पूरी में पीली मूंग दाल की जगह धूली उड़द दाल का भी प्रयोग कर सकते हैं |
ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : पराठा बनाने की विधि - Paratha Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi
ये भी पढ़े : जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi
FAQ
Ques -1 : बेड़मी पुरी के लिए कौन सा राज्य प्रसिद्ध है?
Ans: बेड़मी पूरी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में बहुत लोकप्रिय है |
Ques -2 : एक पुरी में कितनी कैलोरी होती हैं?
Ans: एक पुरी में 101 कैलोरी होती है। जिसमें से प्रोटीन 5 कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट 30 कैलोरी और शेष कैलोरी वसा से आती हैं जो 67 कैलोरी होती है।
आपको '' बेड़मी पूरी बनाने की विधि - Bedmi Puri Recipe in Hindi '' जानकारी केसी लगी या आप कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट करके बताये | अगर आपको यह लेख पसंद आया तो शेयर करना न भूले | इसी तरह की सुबह का नाश्ता , चावल , पनीर , बच्चो का खाना और बहुत कुछ आसान तरीको से बनाने से जुडी जानकारी पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे | जय श्री महाकाल 🙏🙏 श्री शिवाय नमस्तुभ्यं 🙏🙏
बहुत ही सही रेसिपी बताई हे आपने... very nice 👌👌
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं