रवा इडली बनाने की विधि - Rava Idli Recipe in Hindi - Pranav Recipes

हेलो फ्रेंड्स इस लेख में हम आपको ( रवा इडली बनाने की विधि - Rava Idli Recipe In Hindi ) बतायेंगे | इडली साउथ इंडिया की बहुत ही पसंदिता खाने में से एक है | यह सुबह का ब्रेकफास्ट होता है, और इसे हम मूंगफली चटनी नारियल चटनी सांभर आदि के साथ खाते हैं | इसे चावल के आटे से बनाया जाता है | बहुत लोग इसे फ्राई करके भी खाते हैं लेकिन यह बिना फ्राई किए हुए भी बहुत अच्छा लगता है | तो आज मैं आपको सिंपल तरीके से इडली बना कर बताऊंगा मुझे विश्वास है कि आप को यह बहुत पसंद आएगा | और यह झटपट बन जाती है | अगर आपको ज्यादा भूख लगी है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें | तो चलिए देखे की इडली कैसे बनाते है? (How to make Idli in easy way step by step ), इडली बनाने की आसान विधि ( Rava idli recipe) |


रवा इडली कैसे बनाते है?


    रवा इडली बनाने की विधि - Rava Idli Recipe in Hindi


    रवा इडली बनाने के लिए जरुरी सामग्री - Rava Recipe Ingredients

    • 500 ग्राम – सूजी (Semolina)
    • 250 ग्राम – दही (Curd)
    • 50 ग्राम – तेल (Oil)
    • 3/2 पैकेट – इनो (Eno)
    • स्वादानुसार – नमक (Salt)
    • (जरुरत के अनुशार) – पानी (Water)




    आप पढ़ रहे है कि रवा इडली कैसे बनाते है? अगर आप कुछ और रेसिपी के बारे में पढ़ना चाहे तो ये भी पढ़ #1. पोहा बनाने की विधि - Poha Recipe in Hindi और #2. जलेबी बनाने की विधि - Jalebi Recipe in Hindi सकते है |

    रवा इडली बनाने की विधि – Rava Idli Recipe in Hindi

    1. 1. सबसे पहले किसी बर्तन में सूजी ले ले और उसमे 1/2 चम्मच (स्वाद के अनुशार) नमक और दही डालकर उसे मिलाये |

    1. 2. फिर उसमे पानी डालकर उसे उसका बैटर बनाये |

    1. 3. फिर बैटर को कुछ ऐसा बनाये और उसे 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दे |

    1. 4. तब तक इडली स्टैंड में तेल लगा लेते है |

    1. 5. 15 मिनट बाद बैटर में इनो (ENO) डाल दे और उसे अच्छी तरह से मिला दे |

    1. 6. और हमारी बैटर बनकर तैयार हो गयी है |

    1. 7. अब स्टैंड में थोड़ा-थोड़ा सा हम इडली बैटर में से डाल देंगे |

    1. 8. यहाँ पे मेरा 12 इडलियों का स्टैंड है तो मै एक साथ 12 इडलिया बनाऊंगा |

    1. 9. अब गैस पे कुकर रखे और उसमे एक गिलास पानी डाल दे | और फिर उसके अंदर स्टैंड डाल दे और पानी में उबाल आने दे |

    1. 10. पानी में उबाल आ जाने पे गैस को मध्यम कर दे और इडलियों के स्टैंड को डाल दे |

    1. 11. फिर गैस का ढक्कन लगा दे और उसका सिटी निकाल दे और उसे 20 मिनट तक मध्यम आंच पे पकाये |

    1. 12. और हमारी इडली बनकर तैयार हो गयी है, उसे थोड़ी देर ठंढा होने के लिए छोड़ दे |

    1. 13. फिर इडलियों को निकाल ले और आप देख सकते है की हमारी इडली कितनी अच्छी तरह से बनी है और वो स्टैंड से भी अच्छी तरह से निकाल गयी है |


    हमारी इडली अच्छी तरह से बनकर तैयार हो गयी है आप इसे गरमा-गरम सांभर और मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी, या फिर धनिये की चटनी आदि के साथ परोस सकते है |

    सुझाव:

    •  अगर आपकी सूजी या रवा मोटी वाली है तो आप मिक्सी में उसे अच्छी तरह से पीस ले |
    •  बैटर बनाने के बाद थोड़ी देर के बाद उसे थोड़ी देर सेट होने के लिए रखना जरुरी है |
    •  स्टैंड में थोड़ा सा तेल लगा लेने पे इडली उसमे लगती नहीं है | और आसानी से छोड़ देती है 
    •  ध्यान रहे की बैटर में इनो मिलाने के पहले स्टैंड में अच्छी तरह से तेल लगाकर तैयार रखे |
    •  हमें इनो डालने के बाद ज्यादा मिलाना नहीं है, बस इनो पुरे बैटर में मिल जाये वो काफी है |
    •  हमें स्टैंड में पूरा नहीं भरना है वो पकने के बाद और बड़ी होगी | तो मैंने बड़े वाले चम्मच से एक चम्मच डाला है |
    तो ये थी हमारी आज की रेसिपी !! मुझे विश्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी |

    ये भी पढ़े : पनीर सब्जी बनाने की विधि - Paneer Sabji Recipe in Hindi


    FAQ

    Ques -1 : रवा इडली में दही क्यों डालते हैं?

    Ans: ताजे दही (Curd) की सही मात्रा रवा इडली की बनावट को नरम बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

    Ques -2 : इडली कितने प्रकार के होते हैं?

    Ans: यहाँ पर बहुत सारी भरवां इडली में जैसे की पोहा इडली जो मुलायम होती है। मूंगदाल इडली, क्विक रवा इडली, सूजी इडली और राईस एण्ड ओट्स रवा इडली। 

    Ques -3 : रवा कितने प्रकार का होता है?

    Ans: रवा के प्रकार :-
    • लापसी रवा : लापसी रवा टूटे हुए गेहूं के बड़े कणों के अलावा और कुछ नहीं है।
    • बांसी रवा : बांसी रवा गेहूं की एक अलग किस्म का उपोत्पाद है। 
    • सूजी रवा : यह भारत में सबसे आम प्रकार का सूजी है। 
    • चावल रवा : जैसा कि नाम में ही कहा गया है की, यह चावल के दानों का उपयोग करके बनाया गया है।
    Ques -4 : रवा को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

    Ans: रवा को अंग्रेजी में Semolina कहा जाता है |

    Ques -5 : रवा से क्या बन सकता है?

    Ans: उत्तर भारत में सूजी ( रवा ) से कई तरह के नाश्ते, और मिठाइयाँ जैसे की बर्फी, लड्डू, हलवा आदि बनाया जाता है | वहीं दक्षिण भारत में रवा उत्तपम, रवा डोसा, उपमा, रवा इडली इत्यादि बनाया जाता है |


    आपको '' रवा इडली बनाने की विधि - Rava Idli Recipe in Hindi '' जानकारी केसी लगी या आप कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट करके बताये | अगर आपको यह लेख पसंद आया तो शेयर करना न भूले | इसी तरह की सुबह का नाश्ता , चावल , पनीर , बच्चो का खाना और बहुत कुछ आसान तरीको से बनाने से जुडी जानकारी पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे | जय श्री महाकाल 🙏🙏 श्री शिवाय नमस्तुभ्यं 🙏🙏

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.